आप के दो सांसद निलंबित, पार्टी की जड़ें खोदने का आरोप

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हें। दरअसल आम आदमी पार्टी ने पार्टी के विरोधियों की गतिविधियों को समर्थन देने और अपने ही विरोधियों का साथ देने के आरोप में दो सांसदों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए सांसद धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा पर भाजपा और अकाली दल का साथ देने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इस तरह का निर्णय लिया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक में हरिद्वार से बैठक में अपना निर्णय दिया। दरअसल उन्होंने फोन पर संपर्क किया और अपना निर्णय सुनाया। मिली जानकारी के अनुसार बीते लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में 4 सीटें प्राप्त हुई थीं । मगर अब धर्मवीर गांधी को पटियाला और हरिंदर सिंह खालसा को फतेहगढ़ साहिब की लोकसभा सीट से सफलता मिली थी।

मगर अब इन सांसदों पर पार्टी के विरोधियों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया गया है। माना जा रहा है कि इन दोनों पर ही पंजाब में आप की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में पार्टी की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति को भी निर्णय भेज दिया गया। मामले में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे के साथ ही प्रवक्ता दीपक वाजपेयी शामिल हैं।

Related News