पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 11 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में काछी जिले के एक गांव में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। इस बम धमाके में 6 बच्चों सहित लगभग 11 लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद हर कहीं धुंए और बारूद का गुबार फैल गया। लोगों के शव क्षत- विक्षत अवस्था में थे तो घायल भी बुरी हालत में थे। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के गांव में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला होने से लोगों का दिल दहल गया। ऐसे में लोगों की चीखें सुनाई दी तो लोग यहां - वहां दौड़ते रहे। 

शिया समुदाय के लोग बड़े पैमाने पर इस हमले में मारे गए। हमलावरों ने बुर्का पहन रखा था। जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। मिली जानकारी के अनुसार काछी जिले के चालागारी क्षेत्र में इमामबाड़े में शाम की नमाज़ अता किए जाने के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ। दरअसल एक आत्मघाती अपने शरीर पर विस्फोटक बांध को पहुंचा और उसने स्वयं को उड़ा लिया। बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि मारे गए बच्चों की आयु 10 से 12 वर्ष के मध्य बताई जा रही है। यही नहीं इस हमले में महिलाऐं भी प्रभावित हुई हैं। घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया है। 

Related News