वैश्विक मीडिया में हो रही इसरो के अंतरिक्ष अभियान की सराहना
वैश्विक मीडिया में हो रही इसरो के अंतरिक्ष अभियान की सराहना
Share:

नई दिल्ली : इसरो द्वारा एक साथ 104 सैटेलाईट्स का प्रक्षेपण करने के साथ ही वैश्विक तौर पर बड़ी उपलब्धि को पाया गया है। विश्वभर में इसरो के इस अभियान की सराहना की जा रही है। इसरो ने इन सैटेलाईट्स का प्रक्षेपण कर अमेरिका, रूस आदि देशों को पीछे छोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित देश की कई हस्तियों ने इस मामले में वैज्ञानिकों को शुभकामनाऐं दी हैं।

इस मामले में लोकप्रिय समाचार पत्र द न्यूयाॅर्क टाईम्स ने अपने प्रकाशन में बताया है कि यह मिशन बेहद मुश्किल था मगर इस मिशन की सफलता के बाद भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण स्तर पर बन गया है। वह अंतरिक्ष का एक बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है। वाॅशिंगटन पोस्ट द्वारा लिखा गया है कि इसरो हेतु यह एक महत्वपूर्ण सफलता है।

इतना ही नहीं कम खर्च के ही साथ इस तरह के मिशन को सफल बनाने महत्वपूर्ण सफलता है। इतना ही नहीं द टाइम्स लंदन ने अपने प्रकाशन में यह जानकारी दी कि भारत के मंगल मिशन के बाद भारत ने सैटेलाईट प्रक्षेपण कम खर्च में किया है यह एक बड़ी सफलता है।

अंतरिक्ष में आज इतिहास रचेगा भारत, रिकॉर्ड 104 उपग्रह छोड़ेगा इसरो

सुबह का पैगाम 10 बड़ी ख़बरों के नाम

अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहास, ISRO ने छोड़े रिकॉर्ड 104 उपग्रह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -