केंडल जेनर की बात आने पर क्यों शर्मा गए हैरी स्टाइल्स
केंडल जेनर की बात आने पर क्यों शर्मा गए हैरी स्टाइल्स
Share:

हैरी स्टाइल्स जब दी लेट लेट शो विथ जेम्स कॉर्डन पर आये होंगे तो उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उनसे कुछ इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे वैसे हैरी जहाँ भी जाते हैं उनसे हमेशा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड केंडल जेनर के विषय में कोई न बात कर लेता है. असल में, इस शो में सुपरमॉडल का नाम तब आया जब हैरी ने शायद सबसे कम इसकी अपेक्षा की थी. दरअसल इस शो में साथी अतिथि आरोन टेलर जॉनसन जेम्स को अपने सभी मुर्गियों के दड़बों के बारे में बता रहे थे, जिनका उन्होंने और उनकी पत्नी ने कार्दशियन्स के नाम पर नामकरण किया है। बेशक, जेम्स ने यह सुनिश्चित किया कि आरोन को उन सभी दड़बों का नाम देने पर मजबूर कर दिया जाए और ऐसा ही हुआ भी और उन्होंने केंडल का नाम लिया तो हैरी ने हँसते हुए अपना मग उठाया, अपनी भोहों को थोड़ा टेड़ा किया और कोफ्फे पीने लगे ताकि वो अपने पूर्व के संबंधों के बारे में पूछे जाने से बच सकें।

माहौल और भी मजाकिया तब हो गया जब आरोन ने मुर्गियों के बारे में अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उनकी मुर्गियां रोज अंडे भी देती हैं. इस पर जॉन ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि क्या सच में ऐसा होता है. उसके बाद उन्होंने हैरी की तरफ मुखातिब होते हुआ कहा कि हैरी क्या वास्तव में वो मुर्गियां रोज अंडे देती हैं. उनका इसरा किस तरफ था यह सब समझ ही चुके होंगे। आपको बता दें कि हैरी ने कभी केंडल से रिलेशनशिप के बारे में कभी भी किसी से भी बात नहीं की लेकिन इस शो का जो वीडियो आया है उसमे हैरी की शक्ल देखकर लोग जान ही जाएंगे।

टाइगा की सच्चाई के बारे में जान चुकी है कायली जेनर

कर्टनी कार्दशियन ने खत्म किये स्कॉट के साथ अपने रिश्ते

हॉलीवुड सेलिब्रिटीज समुद्र में यॉट पर मस्ती करते हुए आई जब नजर, देखिए फोटोज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -