अतिवाद से उपजी हिंसा से घिरा अमेरिका
अतिवाद से उपजी हिंसा से घिरा अमेरिका
Share:

अमेरिका इन दिनों एक बड़ी समस्या से जूझ रहा है। यहां के नागरिकों को सारी सुविधाऐं मिलती हैं। यहां पर अच्छी सड़कें हैं। यातायात की परेशानी नहीं हैं। रहने के अपने नियम कायदे हैं मगर फिर भी अमेरिकी नागरिक को नहीं पता है कि वे किस माॅल में या किस जगह पर हिंसा या गोलीबारी के शिकार हो जाऐंगे। माॅल में खरीदी करते समय भी अमेरिकियों को जान का डर बना रहता है। कुछ समय से अमेरिका में ये वारदातें बढ़ने लगी हैं। आखिर हिंसा की प्रवृत्तियां अमेरिका में इतनी अधिक क्यों बढ़ गई है। वह अमेरिकी जो विश्व में सबसे अधिक शक्तिशाली माना जाता था आज खुद की रक्षा करने के लिए लाचार क्यों है।

दरअसल अमेरिका में लोगों की महत्वाकांक्षाऐं बढ़ गई हैं। अब अमेरिका पहले जितना सशक्त नहीं रहा है। आर्थिक मंदी के आ जाने के बाद तो लोगों के सामने कई तरह की मुश्किलें आने लगीं। लोग अपना रोजगार खोने लगे। इतना ही नहीं अमेरिका में नस्लवाद बढ़ गया। यह नस्लवाद भी बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और निराशा के घिर आने के कारण बढ़ गया। दूसरी ओर अमेरिका पर आतंकी हमले का खतरा भी गाहे - बगाहे मंडराता रहा। ऐसे में अमेरिकी हर दाढ़ी वाले को अपना दुश्मन समझ बैठता और उसके प्रति हिंसा होने लगती।

मगर अमेरिकियों पर ही अमेरिकियों द्वारा गोली बरसाने की बात समझ से परे है। दरअसल अमेरिका में कुछ लोग निराशा के अतिवाद में इतना डूब जाते हैं कि वे मरने - मारने पर उतारू हो जाते हैं। इससे उबरने के लिए सही अर्थों में अमेरिका को हैप्पीनेस और योग कार्यक्रम का सहारा जरूरी है। अमेरिकी अतिमहत्वाकांक्षाओं से घिरा है। उस पर कई मामलों पर दबाव है। फिर श्वेत और अश्वेत के बीच खाई भी है।

अमेरिका में इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार का दौर है। मौजूदा राष्ट्रपति अश्वेत हैं। इसी बीच अश्वेतों पर हमले हो रहे हैं। जिसे गंभीर माना जा सकता है। अब राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल कुछ ही समय का शेेष है ऐसे में आने वाले राष्ट्रपति को इन चुनौतियों का सामना भी करना होगा।

शांति के दूत का संदेश पाकिस्तान के लिए है चेतावनी

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -