अखंड सौभाग्य की कामना से किया जाता है वट सावित्री पूजन
अखंड सौभाग्य की कामना से किया जाता है वट सावित्री पूजन
Share:

पटना। गुरूवार को देशभर में श्रद्धालु विधिविधान से वट सावित्री का पूजन करने में लगे हैं। हालात ये है कि पूजन हेतु सुबह से वट वृक्ष के समीप महिलाओं की भीड़ जुटने लगी है। बड़े पैमाने पर लोग वट वृक्ष के पास कथा श्रवण कर रहे हैं। मूलतः इस व्रत को महिलाओं द्वारा किया जाता है। पूजन के दौरान वटवृक्ष का पूजन कर भोग स्वरूप आम चढ़ाए जाते हैं।

महिलाऐं आम का भोग लगाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है और सुख समृद्धि की प्रार्थना करती है। वट सावित्री पूजन महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक होता है। महिलाओं द्वारा व्रत कर वट वृक्ष पर जल अर्पित करती हैं। इतना ही नहीं हल्दी का तिलक, सिंदूर और चंदन का लेप कर फल व फूल समर्पित किए जाते हैं।

वट सावित्री पूजन करने वाली महिलाऐं पूर्ण श्रद्धा से पूजन अर्चन करती हैं। इतना ही नहीं महिलाओं द्वारा सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर भगवान का ध्यान व पूजन किया जाता है। इसके साथ ही वे वटवृक्ष का पूजन करती हैं और आम का भोग लगाती हैं।

अमेरिका की पुस्तक में हिंदू धर्म की गलत व्याख्या पर मचा हंगामा

सनातन धर्म के संस्कार सनातन संस्कृति पर आधारित

अष्ट चिरंजीव में से एक हैं भगवान श्री हनुमान, सिंदूर लगाने पर देते हैं वरदान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -