मुंबई में घुसे आतंकी, तलाश में जुटे सुरक्षा बल
मुंबई में घुसे आतंकी, तलाश में जुटे सुरक्षा बल
Share:

मुंबई। उरी आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बल चौकन्ना हो गया है। बावजूद इसके मुंबई में कुछ आतंकी घुसने की खबर मिलने से सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि कुछ बच्चों ने कुछ संदिग्धों को देखा था और इसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।

पुलिस और सुरक्षा बल के  जवान मुंबई में घुसे आतंकवादियों की तलाश में जुट गये है। संदिग्धों की तलाश में न केवल वाहनों को रोका जा रहा है वहीं मुंबई पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने के लिये भी अपील जारी कर दी है। गुरूवार की सुबह कुछ बच्चों  ने संदिग्धों को देखा था, इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस चौकन्ना हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों से यह कहा गया है कि वह किसी संदिग्ध को देखते ही पुलिस को सूचना दें, सूचना देने के लिये पुलिस ने  फोन नंबर भी जारी किये है। सूचना 022-2285681/1093 फोन नंबर पर दी जा सकती है। पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। बताया गया है कि बच्चों ने सेना की वर्दी में 4 संदिग्धों को देखा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -