अयोध्या और मथुरा में होंगी नगर निगम, होगा धार्मिक पर्यटन का विकास
अयोध्या और मथुरा में होंगी नगर निगम, होगा धार्मिक पर्यटन का विकास
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा अब निर्णय लिया गया है कि अयोध्या और मथुरा में नगर निगम होगा। इससे इन नगरियों का कायाकल्प किया जाएगा और यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधाऐं प्रदान की जाऐंगी। इस मामले में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि फैजाबाद, अयोध्या को मिलाकर नगर निगम का निर्माण किया जाएगा। मथुरा, वृन्दावन को मिलाकर नगर निगम का गठन किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार धार्मिक शहरों का विकास करने की तैयारी में है ऐसे में इन शहरों को मिलाकर दो नगर निगम करने का निर्णय लिया गया है। इस तरह से यहां पर व्यवस्थित विकास होगा और धार्मिक यात्रा करने वाले और अन्य लोगों के लिए कई सुविधाऐं इजाद की जा सकेंगी। मंत्रिमंडल में शामिल क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मथुरा में बड़े पैमाने पर लोग आते हैं, यहां पर कृष्णभक्तों का जमावड़ा रहता है।

सरकार यहां का विकास करेगी। यहां पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। बड़े पैमाने पर यहां विदेशों से लोग भी आते हैं। सरकार अयोध्या का विकास करना चाहती है। उनका कहना था कि अयोध्या और मथुरा में प्रतिवर्ष देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रीकांत शर्मा द्वारा यह भी कहा गया कि नगर निगम के निर्माण से अयोध्या को रेल व सड़क संपर्क से जोड़ा जाएगा।

1861 का पुलिस कानून: राजनीतिक कठपुतली बनने पर मजबूर है पुलिस

आजम खान ने यूनिवर्सिटी विवाद मामले में योगी आदित्यनाथ को भेजा खून से लिखा लेटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ में पोस्टर और बैनर्स फाड़े गए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -