अखिलेश ने कहा- मज़बूरी में करना पड़ा गठबंधन
अखिलेश ने कहा- मज़बूरी में करना पड़ा गठबंधन
Share:

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के 4 थे चरण के मतदान की तैयारियों के बीच कहा है कि यदि यादव परिवार में झगड़ा या विवाद नहीं होता तो फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सरकार नहीं बन पाती। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन हालात की वजह से हुआ है।

उनका कहना था कि हम कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते। मगर गठबंधन हालात के कारण हुआ। दरअसल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र को दिए गए अपने साक्षात्कार में कहा कि उत्तरप्रदेश में निर्वाचन समाप्त हो गया है। उत्तरप्रदेश चुनाव हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस से गठबंधन किया गया।

अब दोनों ही दल एक साथ चुनाव प्रचार अभियान में लगे हैं। गौरतलब है कि सपा में अंर्तकलह के पूर्व शिवपाल यादव कौमी एकता दल के समाजवादी पार्टी में विलय की बात कर रहे थे। मगर कौमी एकता दल का विलय नहीं हो पाया। सीएम अखिलेश यादव नहीं चाहते थे कि इस पार्टी को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ा जाए। बाद में समाजवादी पार्टी में दो गुट बन गए और फिर समाजवादी पार्टी को कांग्रेस के साथ गठबंधन करना पड़ा।

आपसी रंजिश के बाद सपा जिला उपाध्यक्ष की हत्या, क्षेत्र में फैला तनाव

DM ने दिए कानपुर में ढही इमारत की जांच का आदेश

मुलायम का यू टर्न कहा: सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए करूंगा प्रचार

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -