शिवराज ने कहा: आजम खान का नाम ले लूं तो नहाना पड़ता है
शिवराज ने कहा: आजम खान का नाम ले लूं तो नहाना पड़ता है
Share:

कानपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उत्तरप्रदेश राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान का विरोध किया है। उन्होंने पुखरायां में हुई रेल दुर्घटना को लेकर कहा कि वे मध्यप्रदेश से घायलों को देखने के लिए गए थे। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री लखनऊ में निवास करने के बाद यहां पर नहीं आए थे। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यदि मैं आजम खान का नाम न लूं तो फिर नहाना पड़ता है।

उन्होंने इस मामले में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सांप्रदायिक तौर पर कार्य करती है और ऐसे में लोगों के साथ भेदभाव होता है। शिवराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का निर्माण होने वाला है और यहां का विकास भारतीय जनता पार्टी के दूसरे राज्यों की तरह होगा। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीसामउ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वे चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

उनका कहना था कि राज्य सरकार ने सैफई को चमका रखा है लेकिन अन्य क्षेत्र उपेक्षा के शिकार हैं उन्होंने उदाहरण दिया कि जब वे सैफई गए थे तो हवाई अड्डे पर उतरे और यहां की चमक दमक देखकर दंग रह गए मगर कुछ दिन पूर्व कानपुर पहुंचे तो उन्हें ज्ञात हुआ कि यहां पर तो केवल एयरफोर्स का हवाई अड्डा है। उन्होंने कहा कि यदि यूपी में भाजपा काबिज हुई तो गुंडे या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश छोड़कर भाग जाऐंगे। मध्यप्रदेश में तो डाकुओं का सफाया हो गया।

वीडियो कांफ्रेंस में CM ने की पुलिस की सराहना

बेटियों से दुष्कर्म करने वालों को मप्र में फांसी देने की तैयारी

महाकाल मंदिर के सेवकों के लिए हैप्पीनेस

व्यापम मामले में कांग्रेस हुई मुखर, शिवराज से मांगा इस्तीफा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -