मनोज सिन्हा संभाल सकते हैं उत्तरप्रदेश CM की कुर्सी
मनोज सिन्हा संभाल सकते हैं उत्तरप्रदेश CM की कुर्सी
Share:

वाराणसी। उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में आने के बाद अब सरकार का गठन करने जा रही है। माना जा रहा है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री मनोज सिन्हा होंगे। मनोज सिन्हा शनिवार सुबह बाबा श्री काल भैरव के मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने 64 योगिनी माता और नवग्रह का पूजन किया। इसके बाद मनोज सिन्हा 12 ज्योर्तिलिंग में से एक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन भी किए। इस बात की चर्चा है कि भाजपा आलाकमान ने मनोज सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी है।

माना जा रहा है कि पीएमओ से भी मनोज सिन्हा के नाम की हरी झंडी मिल गई है। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन और मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को स्मृति उपवन में रखा गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोग शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मनोज सिन्हा केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेल राज्यमंत्री हैं।

उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त की है। गौरतलब है कि मनोज सिन्हा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोज सिन्हा के बीच आरएसएस के दिनों से अच्छे संबंध रहे हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारक थे तब वे मनोज सिन्हा के गांव आते रहते थे। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था तब वे गाजीपुर जाया करते थे।

यूपी के CM के लिए मनोज सिन्हा सबसे आगे, PMO की भी सहमति

जनता का मौन ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष मे: सिन्हा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -