Mar 19 2017 08:58 AM
लखनऊ। गोरखपुर के योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। दरअसल शनिवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक आयोजित हुई जिसमें योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री चुना गया। आदित्यनाथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे साथ ही उनके मंत्रिमंडल का गठन भी होगा।
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी आज ही शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री पद पर चयनित होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद से उनके घर पर भेंट की। उन्होंने अपनी भेंट के दौरान पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी सहन न की जाए। उनका कहना था कि पुलिस कड़ा रूख अपनाए और यदि उत्सव की आड़ में उपद्रव हो तो इसे सहन न किया जाए।
यूपी में योगीराज : PM मोदी की मौजूदगी में आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण
मुजफ्फरनगर में महिला को जहर देकर मारा
उत्तरप्रदेश में होगा अब योगी राज
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED