बढ़ी BJP विधायकों की संख्या, कांग्रेस में टूट
बढ़ी BJP विधायकों की संख्या, कांग्रेस में टूट
Share:

ईटानगर। अरूणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल अरूणाचल में विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया था और विधायक भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन अब कांग्रेस के दो विधायक मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इतना ही नहीं 60 सदस्यों वाले सदन में कांग्रेस का एक विधायक रहा। राज्य विधानसभा सचिवालय ने खोनसा ईसट विधानसभा के विधायक वांगलिन सविन और गेब्रियल डेनवांग वानगशू का कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना स्वीकार कर लिया गया।

इन दोनों ही विधायकों ने 20 सितंबर 2015 को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं तत्कालीन अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिका द्वारा इसे मान लिया गया था। इस निर्णय को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई। इतना ही नहीें अरूणाचल प्रदेश में सियासी उथल पुथल किसी तरह की नई बात नहीं है।

दरअसल राज्य में 4 मुख्यमंत्री देखे गए जिसमें बड़ा सियासी संकट पैदा हो गया था। इस मामले में पेमा खंडू सहित कांग्रेस के 43 विधायक पार्टी से पीपल्स पार्टी आॅफ अरूणाचल प्रदेश में शामिल हो गए थे। दरअसल पीपीए में जो सदस्य थे और नए सदस्य शामिल हो रहे थे उनमें आपसी विवाद था।

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -