ट्रक ने ले ली 5 लोगों की जान
ट्रक ने ले ली 5 लोगों की जान
Share:

सतना : रविवार को एक ट्रक ने पांच लोगों की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि एक बेकाबू ट्रक ने आॅटो को अपनी चपेट में ले लिया था, दुर्घटना में आॅटो में बैठे सभी पांच लोगों की मौत मौके पर ही होना बताया जा रहा है। इसके अलावा दस लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने पढ़ाहपरसवाही के पास दुर्घटना होना बताया है।

नहीं है गति पर ब्रेक

दुर्घटना स्थल क्षेत्र में दुकानों का संचालन करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके है। शिकायत है कि ट्रकों और अन्य वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं रहता है और इसके चलते दुर्घटनाएं होती है।

जानकारी मिली है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकरों की भी कमी है तथा दुर्घटना होने का यह भी एक बड़ा कारण बनता है। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया, जबकि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पांच सौ, हजार के नोटों से भरा ट्रक पलटा सड़क पर बिखरे नोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -