लांच हुई पहली उड़ने वाली कार, जरूरत नही ड्राइवर की
लांच हुई पहली उड़ने वाली कार, जरूरत नही ड्राइवर की
Share:

अक्सर आप सपनों में ही उड़ने वाली कार की सवारी किये होगें। लेकिन अब सपना नहीं हकीकत में भी आप उड़ने वाली कार की सवारी कर सकते हैं। आपको बता दे की दुनिया की पहली उड़ने वाली कार को दुबई में बना लिया गया है। और जुलाई में यह उड़ाने वाली कार पुरी तरह उड़ान भरने को तैयार हो जायेगी। आपको इस कार मे ड्राइवर की आवश्यकता नही होगी क्योकि यह कार ड्राइवरलेस कार है। इसमें एक व्यक्ति के बैठने की जगह है और पैसेंजर सीट के सामने स्क्रीन होगी। ईहेंग 184 नाम की इस कार में आधे घंटे तक उड़ान भरी जा सकेगी।

अब आप सोच रहे होगें की आखिर कार आसमान में उड़ेगी कैसे तो आपको बता दे कि यह कार सीधे उड़ान भरेगी और उसी तरह जमीन पर उतरेगी। और इसे रनवे के लिए बड़ी जगह की जरूरत भी नहीं होगी। फिलहाल इसे मध्यम और छोटी दूरी के हिसाब से बनाया गया है। एक बार करीब 15 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकेगी।

इसमें सफर करने के लिए सीट पर बैठने के बाद सामने लगी स्क्रीन के आधार पर निर्देशानुसार यात्रा शुरू की जाएगी। इसे कंट्रोल रूम से नियंत्रित किया जाएगा। इसका संचालन शहर का यातायात विभाग करेगा। चीनी कंपनी इसकी शुरुआत करेगी। 

 

जानिए भारत में ह्युंडई की कारो का इतिहास

लैंबॉर्गिनी मॉडल में भी हुई खराबी, रिकॉल करनी पड़ी 5900 कारें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -