एक नज़र आज की 10 बड़ी ख़बरों पर
एक नज़र आज की 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अमित शाह ने की संघ के साथ अहम बैठक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी के नाम को लेकर नेताओं द्वारा बैठक की गई। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली।

राम मंदिर पर BJP MLA का बयान, राम मन्दिर बनने से रोका तो रोक देंगे हज यात्रा

लखनऊ: हाल में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के विधायक ब्रजभूषण ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि मुसलमानो को हिन्दुओं की भावनाओ का खयाल रखना चाहिए.

नागपुर में बीफ विवाद के चलते पिटाई कांड में 6 पर मामला दर्ज, 4 गिरफ्तार

नागपुर : यहां बीफ ले जाने के शक में एक मीट कारोबारी के साथ बेरहमी से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं.

पुराने नोटों की गिनती अभी भी जारी है : उर्जित पटेल

नई दिल्ली : नोटबंदी के बाद आखिर सरकार के पास कितने रुपये पुराने नोट के रूप में आए यह सवाल आपके मन में भी आता होगा.लेकिन इसका जवाब पाने के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा.

CAG से की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आॅडिट करवाने की मांग

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने केग को विभिन्न अथाॅरिटीज़ का आॅडिट करवाने की मांग की है।

हमने 10 भारतीयों को खो दिया : सुषमा

दुबई। सऊदी अरब में एक मकान में आग लगने से उसमें निवास करने वाले करीब 11 कामगार मारे गए। जिसमें से 10 भारतीयों की मौत हो गई।

हरिद्वार से उन्नाव का 100 मीटर का क्षेत्र, NGT ने घोषित किया नो डेवलपमेंट जोन

नईदिल्ली। हरिद्वार से उन्नाव तक गंगा के किनारे के क्षेत्र को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को 100 मीटर दूर तक नो डेवलपमेंट जोन घोषित कर दिया।

गुजरात तट पर पकडे गए दो संदिग्ध जहाज

अहमदाबाद: हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि गुजरात तट पर दो संदिग्ध जहाज को कब्जे में लिया गया है. साथ ही जहाज के क्रू मेम्बर्स से पूछताछ की जा रही है.

समूचे चीन को टारगेट करने वाली मिसाईलें हैं भारत के पास

वॉशिंगटन। भारत द्वारा हथियारों का अत्याधुनिकीकरण करने की दिशा में तेजी से पहल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चीन व पाकिस्तान नज़र बनाए हुए है।

चीन और भारत के बीच बढ़ा विवाद, चीन ने लगाया आरोप

बीजिंग। सिक्किम में तनाव होने से दोनों ही देशों के बीच एलओसी पर विवाद हो रहे हैं। दोनों ही देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर झड़प होती रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -