कॉम्पिटिटिव एग्जाम में मदद करेंगे ये प्रश्न
कॉम्पिटिटिव एग्जाम में मदद करेंगे ये प्रश्न
Share:

नई दिल्ली: बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओ की जब भी बात आती है तो विधार्थियो के जेहन में सबसे पहले मैथ्स के सवाल घूमने लग जाते है,  इन्ही गणित के सवालो की वजह से आपके नंबर भी काफी गिर जाते है, ऐसे में अगर आपको सामान्य -ज्ञान की अच्छी जानकारी हो तो आप अपने नम्बरो की गिरावट को रोक पाओगे. वही हम आपके लिए कुछ  ऐसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर लेकर आए है, जिनसे आपको प्रतियोगी परीक्षाओ में काफी मदद मिलेगी,        

1. शासक पूरणमल के द्वारा किस मन्दिर का निर्माण करवाया गया? – देवघर स्थित शिव मन्दिर 

2. महुआडांर अभ्यारण्य झारखण्ड के किस जिले में है? – लातेहार 

3. 'आंजन धाम' झारखण्ड के किस जिले में है? – गुमला 

4. झारखण्ड निवासी दीपसेन गुप्ता का नाम किस खेल से जुड़ा हुआ है? – शतरंज 

5. खोरठा संकलनों का प्रकाशन 'मेघदूत' नाम से किस रचनाकार ने किया? – श्रीनिवास पानुरी 

6. मुण्डा परम्परा का 'रिजगढ़' किस स्थल से सम्बन्धित है? – रोहतासगढ़ 

7. फ्रेण्डशिप 2016 क्या है? – रूस और पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा किया गया संयुक्त युद्धाभ्यास। 

8. 14वें आसियान भारत शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया था? – वियतियेन 

9. चन्द्रमा पर जाने के लिए दुनिया की पहली प्राइवेट फ्लाइट योजना का नाम क्या है? – मून एक्सप्रेस 

10. अफगानिस्तान की पहली महिला गवर्नर कौन है? – मासूमा मुरादी 

11. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन योजना' (एनडीएमपी) कब जारी की? – 1 जून 

12. विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन-2016 (डब्ल्यूईएफ) कहाँ पर आयोजित हुआ? – स्विट्जरलैण्ड 

13. विश्व का प्रथम कैशलेस अर्थव्यवस्था वाला देश कौन-सा है? – स्वीडन 

14. रियो ओलम्पिक्स की सबसे युवा एथलीट कौन थी? – गौरिका सिंह 

15. ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण के अनुसार स्वच्छता के मामले में सबसे ऊपर कौन-सा राज्य है? – सिक्किम 

16. भारत में सर्वाधिक गति से चले वाली ट्रेन 'गतिमान एक्सप्रेस', 4 अप्रैल, 2016 को कहाँ-से-कहाँ तक चली? – हजरत निजामुद्दीन से आगरा तक 

17. रियो पैरालम्पिक में भारत कौन-से स्थान पर रहा? – 42वें 

18. रणथम्भौर की प्रसिद्ध बाघिन, जिसकी हाल ही में मृत्यु हई है, उसका नाम क्या है? – मछली 

19. भारत की पहली सशस्त्र परमाणु पनडुब्बी कौन-सी है? – आईएनएस अरिहन्त 

20. प्रोजेक्ट लून किससे सम्बन्धित है? – बेतार संचार प्रौद्योगिकी से 

21. स्टैण्ड-अप इण्डिया स्कीम का प्रयोजन क्या है? – अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है 

22. चक्रीय निर्धन कौन कहलाते है? – जो अधिकांश समय धनी रहते हैं, पर यदा-कदा निर्धन रहते है

23. सभी प्रकार के सामाजिक विभेद का उन्मूलन मानवाधिकार की किस पीढ़ी के अन्तर्गत आता है? – दूसरी पीढ़ी 

24. कार्टाजेना प्रोटोकॉल का सम्बन्ध किससे है? – जैव सुरक्षा समझौते से 

25. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय कहाँ है? – नैरोबी 
       

जानिए क्या कहता है आज 8 जुलाई का इतिहास

आने वाली प्रतियोगी परीक्षा में आ सकते है यह प्रश्न

परीक्षाओ में आ सकते है कंप्यूटर के यह प्रश्न


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -