तड़के 4 बजे हुई पाकिस्तान की ओर से फायरिंग
तड़के 4 बजे हुई पाकिस्तान की ओर से फायरिंग
Share:

जम्मू - कश्मीर: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहं आ रहा है। वह अंधेरे की आड़ में भारतीय सेना को निशाना बनाने की फिराक में है। आज तड़के करीब 4 बजे से ही पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही है। भारतीय सीमा की ओर फायरिंग किए जाने से पाकिस्तान की ओर से फिर से सीज़फायर का उल्लंघन किया गया है। दरअसल भारतीय सेना के जवानों की कोई केजुलिटी इस सीज़फायर के दौरान हुई फायरिंग में नहीं होने की जानकारी मिली है।

मगर सीमा पर तनाव बरकरार है। भारतीय सीमा के प्रहरियों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ आतंकी घुसपैठ और पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम क्षेत्रों में गोलीबारी हुई।

भारत की ओर से गोलीबारी का जवाब दिया गया था। दरअसल पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में सेना की पोस्ट पर गोलीबारी हुई थी। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। सीमा पार से हैवी फायरिंग की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -