भारत ने मांगी अमेरिका से 271 अप्रवासियों की जानकारी
भारत ने मांगी अमेरिका से 271 अप्रवासियों की जानकारी
Share:

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत को करीब 271 अवैध अप्रवासियों की जानकारी मांगी। दरअसल ये वे लोग हैं जिन लोगों को अमेरिका अपने देश से निकालना चाहता है। हालांकि अमेरिका ने भारत को पहले ही इस तरह की सूची भेज दी थी लेकिन भारत ने इस सूची को स्वीकार नहीं किया है।

दरअसल भारत का कहना है कि अमेरिका प्रत्येक केस की विस्तार में जानकारी दे जिससे भारत आवश्यक कदम उठाए। इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरूवार को कहा कि भारत ने अमेरिका द्वारा दी गई सूची नहीं ली है अमेरिका को विवरण देने के लिए कहा गया है। दरअसल सूची में व्यक्तियों की जानकारी नहीं थी। अब अमेरिका से विस्तार में जानकारी देने के लिए कहा गया है।


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ इस्लामिक राष्ट्रों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश न देने की बात कही थी जिसके बाद से ही विश्वभर में हलचल है। भारत उन लोगों की जानकारी मांग रहा है जिन लोगों ने नियम विरूद्ध अमेरिका में प्रवेश किया हो और वे अमेरिका में रह रहे हों। ऐसे अप्रवासियों को लेकर भारत ने विस्तार में जानकारी मांगी है। संभावना है कि इस तरह के लोग कथित तौर पर अपराधों में जुड़े हो सकते हैं। 

चिकन व्यापारी की धमकी, यदि मुर्गियों को हाथ लगाया तो जान से मार दूंगा

ऑस्ट्रेलिया मीडिया को शुभकामनाएं : विराट कोहली

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिया विदेश में भारतीयों के प्रति हिंसा पर संसद में जवाब

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -