मेट्रो रेल कर्मचारियों की हड़ताल हुई समाप्त, फिर चलेगी मेट्रो रेल
मेट्रो रेल कर्मचारियों की हड़ताल हुई समाप्त, फिर चलेगी मेट्रो रेल
Share:

बेंगलुरू। बेंगलुरु मेट्रो के स्टाफ और कर्नाटक स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। मेट्रो रेल परिचालन प्रभाव से प्रारंभ कर दिया गया है। इस दौरान आम आदमी ने राहत की सांस ली। मैट्रो रेल का परिचालन तड़के 5 बजे अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ नहीं हुआ तो फिर यात्रियों को परेशानियों का अनुभव हुआ।

इस दौरान मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन लिमिटेड, बीएमआरसीएल के कर्मचारियों की ओर से किया गया था। दरअसल मैट्रोल रेल के कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारियों को मेट्रो रेल के स्टाफ और कर्नाटक स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों के मध्य विवाद हो गया था। जिसके चलते कुछ कर्मचारी पकड़े गए थे।

बाद में अन्य कर्मचारियों द्वारा उन्हें रिहा करने को लेकर हड़ताल कर दी गई थी। हड़ताल से परिवहन व्यवस्था चरमरा गई। लोगों को अन्य संसाधनों से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना पड़ा। कुछ लोगों को अपेक्षाकृत महंगा किराया भी देना पड़ गया था। अब हड़ताल समाप्त होने से माना जा रहा है कि जल्द ही मेट्रो रेल का परिवहन प्रारंभ हो जाएगा।

पश्चिम बंगाल कोलकाता मेट्रो रेल में आई वैकेंसी के लिए करें अप्लाई

दिल्ली मेट्रो रेलवे में कंसलटेंट पीए पदों पर भर्ती

Gujarat Metro Rail MEGA job : गुजरात मेट्रो रेल में बहुत से पदों पर भर्ती

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -