हर कहीं जागा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उजास, मध्यरात्रि में होगा जन्म
हर कहीं जागा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उजास, मध्यरात्रि में होगा जन्म
Share:

देशभर में आज उल्लास और उमंग के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाया जाता है। इतना ही नहीं हर कहीं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से वातावरण आंनदित हो जाता है। यूं तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है लेकिन भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली मध्यप्रदेश के उज्जैन में उनके शिक्षा स्थल और महर्षि सांदिपनि के आश्रम सांदिपनि आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार की रात्रि में मनाई गई। आज यहां पर नंदोत्सव का आयोजन होगा।

जबकि भगवान श्रीकृष्ण के अतिप्राचीन मंदिर श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव आज रात्रि 10 बजे होने वाले अभिषेक के बाद मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को आकर्षक पौशाक धारण करवाई जाएगी। उज्जैन के भरतपुरी स्थित श्री इस्काॅन मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आकर्षक अंदाज़ में मनाया जाएगा। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

इस दौरान भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। भगवान श्री राधा मदनमोहन और श्रीकृष्ण बलराम जी को आकर्षक अंदाज़ में श्रृंगारित किया जाएगा। श्रद्धालु भगवान के दर्शन पाकर अभिभूत हो जाऐंगे। तो दूसरी ओर मथुरा और वृंदावन में भगवान के जन्मोत्सव की विशेष तैयारियां की जाऐंगी इतना ही नहीं मुुंबई में सुबह से ही मटकी फोड़ आयोजन की धूम मची हुई है यहां पर गोविंदाओं की टोलियां और कई मंडल मटकी फोड़ने के लिए जुटे हैं। कई स्थानों पर टोलियों ने दही हांडी फोड़कर माखन मिश्री का आनंद लिया। इस दौरान लोगों के बीच खासा उत्साह छाया रहा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -