तिरंगे वाले बाॅक्स में रखे जा रहे थे जूते, कांग्रेस नेता ने किया माॅल में विरोध
तिरंगे वाले बाॅक्स में रखे जा रहे थे जूते, कांग्रेस नेता ने किया माॅल में विरोध
Share:

जयपुर। अक्सर भारत के राष्ट्रध्वज के उपयोग पर विवाद हो जाया करते हैं और कई बार तो इसे डोर मैट पर और अन्य सामग्रियों पर कथित तौर पर उपयोग किए जाने पर कमर्शियल कंपनीज़ को कार्रवाई का सामना करना पड़ता रहा है मगर अब एक ऐसा मामला सामने आया है दरअसल राजस्थान के कोटा के एक माॅल में शाॅप नंबर बी 24 में एक माॅल में तिरंग को उस डिब्बे पर उपयोग किया गया जिसमें जूते रखकर बेचे जा रहे थे। जी हां, ऐसे में माॅल में जमकर हंगामा हुआ।

विशेष बात यह थी कि इस ध्वज में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के ही रंग थे और अशोक चक्र भी अंकित था। इस पर जब कांग्रेस नेता को जानकारी मिली तो वे माॅल में पहुंचे। माॅल संचालक महेश को यहां बुलाया गया। इसके बाद डिब्बों पर राष्ट्रध्वज के उपयोग का विरोध किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर विज्ञान नगर थाने में शिकायत की। शोरूम मालिक महेश ने डिब्बे हटाने की बात मानी और कहा कि हम अपनी गलती मानते हैं। राजस्थान के कोटा में एक माॅल में तिरंगा बने डिब्बे में जूते बेचे जा रहे थे।

इसे लेकर यहां जमकर हंगामा हुआ। सिटी माॅल की शाॅप नंबर बी.24 में बेचने के लिए लाए गए जूतों के डिब्बे राष्ट्रीय ध्वज के रंग में थे और इन पर अशोक चिन्ह भी बना हुआ था। ऐसा यहां एक डिब्बा नहींए बल्कि दर्जनों डिब्बों पर दिखाई दिया। यहां खरीददारी करने आए लोगों ने आसपास के लोगों तक इस बात को पहुंचा दिया।

सूचना वायरल हुई तो कांग्रेस नेता यहां पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। शोरूम मालिक महेश को मौके पर बुलाया और इन डिब्बों को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई। साथ ही इस घटना कोदेशद्रोह की श्रेणी का बताया। हंगामा बढ़ता देख शोरूम मालिक ने भी अपनी गलती मान ली।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में विज्ञान नगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।शोरूम मालिक महेश का कहना है कि हमसे गलती हुई है। हमारा इन डिब्बों पर ध्यान नहीं गया। आगे से ऐसा नहीं होगा। हम सभी डिब्बों को यहां से हटवा रहे हैं।

भारतीय दंगल के महाबली-महारथी 'सुशील कुमार' को जन्मदिन की शुभकामनाएं...

भारत के जिंदर महल ने WWE में रचा इतिहास...

अमीर किसानों से लिया जाना चाहिए कर

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -