इंटरनेट और सोशल मीडिया से चला रहे थे किराए के मकान में सैक्स रैकेट
इंटरनेट और सोशल मीडिया से चला रहे थे किराए के मकान में सैक्स रैकेट
Share:

बेंगलुरू। पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेट का संचालन बंगलुरु के कुवेम्पुनगर इलाके में किया जा रहा था। आरोपी किराए के मकान में सेक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल सहित सात लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच प्रारंभ कर दी है। दरअसल बेंगलुरु के कुवेम्पुनगर इलाके में आरोपियों ने एक किराए का मकान लिया था।

आरोपी आॅनलाईन माध्यम से और सोशल मीडिया के माध्यम से सेक्स रैकेट चलाया करते थे। यहां पर देश के कई भागों से लड़कियां लाई जाती थीं। इस सेक्स रैकेट में परप्पन अग्रहारा पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल करिबासप्पा मदद किया करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उस्मान, परवेज, बहादुर और नरेश सिंह को पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध मकान पर छापा मारा. दबिश देकर मौके से उस्मान, परवेज, बहादुर और नरेश सिंह सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों से पुलिस ने मोबाईल और अन्य सामान बरामद किए। सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड उस्मान ने बताया कि हेड कांस्टेबल करिबासप्पा की मदद से सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता था। अब इस मामले में पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस मामले में जांच की जा रही है।

लखनाऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पार्लर में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

लखनाऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पार्लर में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

लड़कियों को दिखाते थे वीडियो और फिर कराया जाता धंधा

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -