मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का निधन
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का निधन
Share:

भोपाल : मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का निधन हो गया। वे बीमारी की अवस्था में थे और उनका उपचार मुंबई में किया जा रहा था। उनके निधन से देशभर के राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शोक में डूब गए हैं। उल्लेखनीय है कि कटारे का उपचार न्यूयाॅर्क में भी किया गया था। हालांकि उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ था लेकिन बाद में अस्वस्थ्यता के बाद उन्हें मुंबई के हीरानंदनी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

यहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने गुरूवार को अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि उनका राजनीति में बड़ा योगदान था। प्रदेश कांग्रेस को ऐसे समय उन्होने महत्वपूर्ण मसले उठाकर बल दिया जब कांग्रेस लगभग हाशिये पर जा चुकी थी।

दरअसल उन्होंने व्यापमं. में हुए कथित भ्रष्टाचार को भी विधानसभा के पटल पर पुरजोर तरीके से रखा था। उनके निधन से कांग्रेस समेत भाजपा के बड़े नेता शोक में डूब गए हैं। कई प्रमुख नेता ऐसे रहे जिन्होंने विधानसभा में उनके साथ सुख दुख के पल गुजारे और उनके साथ प्रदेश की राजनीति पर चिंतन भी किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -