BMC Election 2017 : कांग्रेस की हार के बाद निरूपम ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा
BMC Election 2017 : कांग्रेस की हार के बाद निरूपम ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा
Share:

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगर पालिका (bmc election) के चुनाव नतीजे आते ही कांग्रेस के खेमे में निराशा छा गई। इस चुनाव परिणाम में शिवसेना ने शानदार सफलता अर्जित की और भारतीय जनता पार्टी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता पाई। मगर कांग्रेस BMC चुनाव में 3रे क्रम की पार्टी रही। कांग्रेस को मिली असफलता के कारण मुंबई शहर इकाई के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय निरूपम ने इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रमुख नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कांग्रेस की हार के लिए संयज निरूपम को जिम्मेदार ठहराया था। वरिष्ठ पार्टी नेता गुरदास कामत और निरूपम के समर्थकों के बीच तनाव हो गया था। ऐसे में कामत और राणे प्रचार में शामिल नहीं हुए।

पार्टी की हार का कारण नेताओं की आपसी कलह और फूट को माना जा रहा है। वर्ष 2015 में संजय निरूपम को मुंबई का नेतृत्व सौंप दिया गया था, उन्होंने बीएमसी चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी की थी लेकिन वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी के कारण प्रचार प्रसार में सहयोग नहीं मिला और फिर पार्टी को फूट का सामना करना पड़ा।

BMC के नतीजों पर लगी सबकी नजर, शिवसेना-भाजपा की साख दांव पर

उप्र चुनाव 2017: चौथे चरण का मतदान आज, 9 बजे तक हुई 10.23% वोटिंग

सपा और कांग्रेस गठबंधन के बाद भी आमने सामने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -