माधुरी के साथ अंखियां मिलाके फिल्मों में आया एक्टर आज है डायरेक्टर
माधुरी के साथ अंखियां मिलाके फिल्मों में आया एक्टर आज है डायरेक्टर
Share:

भारतीय फिल्मों में लंबे समय तक कार्य करने वाले संजय कपूर वर्तमान समय में फिल्म निर्माता के रूप में कार्य कर रहे हैं। संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1965 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता और निर्माता है। संजय ने बॉलीवुड की हिट फिल्म राजा में सफल अभिनय किया है।

तैमूर के पापा हुए हैरासमेंट का शिकार, सुनाई आपबीती

  
वे फिल्म जगत में संजय कपूर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अपनी कंपनी चला रहे हैं जिसके वे संस्थापक और निर्देशक हैं और इसमें उनकी पत्नि महेप संधू भी साथ हैं, यहां बता दें कि संजय की कंपनी की पहली फिल्म तेवर थी जिसमें अर्जुन कपूर एक्टर थे। संजय कपूर ने 1995 में फिल्म सिनेमा के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की। हालांकि 1989 से फिल्म के बनने में कई सालों तक देरी हुई थी। संजय कपूर की अगली फिल्म राजा 1995 में माधुरी दीक्षित के साथ आई थी जो बॉक्स ऑफिस की सफल फिल्म थी।

कैलाश खैर पर तीसरी महिला ने लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल

 

उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में ज्यादा सफलता नहीं मिली क्योंकि उनकी अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। 2002 में संजय ने कोई मीरे दिल से पूछे फिल्म में ईशा देओल के मनो वैज्ञानिक पति के रूप में भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें बहुत सराहना मिली। उन्होंने टेलीविज़न धारावाहिक करिश्मा और भाग्य के चमत्कारों में 2003 में टेलीविज़न पर अपनी शुरुआत की थी। 2015 में तेवर 2017 में मुबारकन अपनी कंपनी द्वारा रिलीज की थी। 

ड्रीम गर्ल अपने फिगर के कारण हो गई थी रिजेक्ट

रितिक रोशन के बाद इस एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मृणाल

क्या आप जानते हैं 'सुजल' की ये बातें 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -