पहलवान साक्षी मलिक जल्द बंधेगी शादी के बंधन में, कुछ इस तरह बताई शादी की तारीख
पहलवान साक्षी मलिक जल्द बंधेगी शादी के बंधन में, कुछ इस तरह बताई शादी की तारीख
Share:

रियों ओलिंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक अनोखी फोटो डाली हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही हैं और प्रशंसको का अटेंशन भी मिल रहा हैं। पुरा मामला यह हैं कि साक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड और अंतराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ एक फोटो खिचांई है जिसमें साक्षी और सत्यव्रत एक स्लेट हाथ में थामें हुए है जिस पर लिखा हैं Save the Date 02.04.2017।

क्या है तारीख का मतलब

स्लेट पर लिखी तारीख का मतलब है कि साक्षी और सत्यव्रत आने वाली 3 अप्रैल को शादी के बंधन में बधने वाले हैं। साक्षी और सत्यव्रत की सगाई 16 अक्टूबर 2016 को हो गयी थी और अब 2 अप्रैल में दोनो की शादी हैं। खबरों के मुताबिक शादी काफी धूमधाम से होने वाली हैं, परिवार वाले शादी में कोई कसर नही छोड़ना चाहते। साक्षी भी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। विवाह समारोह को यादगार बनाने के लिए साक्षी और उनके परिवार के सदस्य कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका अंदाजा साक्षी के लिए बनवाई जा रही विशेष ड्रेस से लगाया जा सकता है जो अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यासांची दिल्ली में तैयार कर रहे हैं।

कैसे मिले साक्षी और सत्यव्रत

साक्षी और सत्यव्रत की प्यार की कहानी अखाड़े से शुरु हुई हैं। दरअसल पहलवान सत्यवान ही सत्यव्रत तथा साक्षी के गुरु हैं। सत्यवान के अखाड़े में ही साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक-दूसरे से मिले और दोनों के बीच प्यार हुआ। दोनों के परिवार एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। रियो ओलिंपिक में जाने से पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी से उनका रिश्ता तय हो चुका है और आने वाली 2 अप्रैल को एक सूत्र में बधंने वाले हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने कोहली पर लागए गम्भीर आरोप

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मुरली विजय को दी गाली, कैमरे में हुआ कैद

मेरा कंधा ऑटो मोड में चला गया है : रवींद्र जडेजा

घुटने के दर्द से लगता है डर : साइना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -