स्वरा भास्कार की फिल्म अनारकली का ट्रेलर हुआ रिलीज
Share:

फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का ट्रेलर भी आ गया है। यह फिल्म अपनी पहली झलक से ही चर्चा में रही हैं। अविनाश दास की फिल्म में स्वरा के 'अनारकली' बनने का सफर भी मजेदार नजर आने वाला है। 'अनारकली ऑफ आरा' इस फिल्म में पहले ऋचा चड्डा अभिनय करने वाली थीं लेकिन अब अनारकली का किरदार स्वरा कर रही हे। यह बात फिल्म के निर्देशक ने बताई है।

अविनाश बताते है 'इस फिल्म का आइडिया उन्हें उस वक्त आया था, जब यूटयूब आया था। उस दौर में मेरी नजर एरोटिक गाना गाने वाली महिला पर गई। वो एरोटिक गाना तो गा रही थी, लेकिन उसके चेहरे पर बिलकुल भाव नहीं थे। उसी दौरान गया में भोजपुरी सिंगर देवी के साथ छपरा के वाइस चांसलर ने बदतमीजी की थी और देवी ने स्टैंड ले लिया था। बस, मेरी कहानी को आकार मिल गया। मैं कहानी पर काम करने लगा। जब मनोज बाजपेयी को फिल्म की कहानी सुनाई तो उन्हों ने प्रोडयूसर संदीप कपूर ने मिलवाया। इस फिल्म की कहानी ऋचा चड्डा के साथ कर रहे थे।'

उन्होंने यह भी बताया कि ऋचा चड्डा ने काफी रिहर्सल के बाद अचानक कहा कि वो इस में काम नही करना चाहती हैं। इस कारण से मेरी फिल्म बीच में रुक गई थी। और मैं डिप्रेशन में चला गया था। और इसी बीच में स्वरा से मुलाकात हुई थी। एक गेट टूगेदर में उसको मैंने कहानी दी थी और कहा था कि स्क्रिप्ट पढ़ कर सजेशन देना। उसे भी कहानी पसंद आई थी। फिर प्रोडयूसर ने कहा कि अगर स्वरा तैयार हो जाए तो फिर से अनारकली शुरू कर सकते है। फिल्म बायोपिक नहीं है। इसमें पंकज त्रिपाठी और संजय मिश्रा लीड किरदारों में नजर आयेगें हैं। यह फिल्म 24 मार्च को इसे रिलीज होगी।

 

दिशा के निप्पल्स को बेरहमी से घूरता रहा यह शख्स...Watch Pics

Video : सस्पेंस से भरा है फिल्म Trapped का ये ट्रेलर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -