104 वर्ष की उम्र में राहुल की दादी शोभा नेहरू ने ली अंतिम सांस
104 वर्ष की उम्र में राहुल की दादी शोभा नेहरू ने ली अंतिम सांस
Share:

कसौली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दादी शोभा नेहरू का निधन हो गया। उन्होंने सोलन के कसौली में अंतिम सांस ली। तड़के लगभग 4.30 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कसौली पहुंच सकते हैं दरअसल शोभा नेहरू प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे व पद्मभूषण बीके नेहरू की पत्नी थीं और राहुल गांधी की वे दादी थीं।

उन्होंने लगभग 109 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनका नाम मगदोलना फ्रीडमैन था, मगर बाद में उन्हें शोभा पंडित के नाम से जाना गया। उन्हें अपनी स्मरण शक्ति के कारण फौरी नेहरू भी कहा जाता था। वे जैविश मूल की थीं। बृजकुमार नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे हैं। उनके पिता नंदलाल जवाहरलाल नेहरू के बड़े भाई थे।

उनका विवाह मैगडोलना फ्रैडमेन के साथ यूके में हुआ था। विवाह के बाद उन्हें शोभा नेहरू कहा गया। गौरतलब है कि बीके नेहरू की मृत्यु पहले ही 92 वर्ष की आयु में हो चुकी है। वे राजदूत भी रहे थे। वे गुजरात के राज्यपाल के पद को सुशोभित भी कर चुके हैं।

राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, स्मृति ईरानी ने दिया जवाब

जल्द हो सकती है कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी

बरखा शुक्ला सिंह कांग्रेस से हुई निष्कासित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -