राहुल ने कहा देश के लिए गोली खाने वाले का फोटो हटाना सही नहीं
राहुल ने कहा देश के लिए गोली खाने वाले का फोटो हटाना सही नहीं
Share:

देहरादून। कांग्रेस में लंबे समय से कहा जा रहा था कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज हुए बिना ही अध्यक्ष जैसी भूमिका निभा रहे हैं। जी हां, राहुल गांधी के हाथ में 5 राज्यों के चुनाव प्रचार की कमान है। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के अभियान में नारा दिया गया उत्तराखंड रहे खुशहाल रावत पूरे 5 वर्ष।

इस स्लोगन के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तिरंग के लिए तो बड़े पैमाने पर लोगों ने बलिदान दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि आरएसएस को अचानक तिरंगे की याद कैसे आ गई।

जबकि आरएसएस ने 52 वर्ष तक तिरंगा नहीं फहराया। उनका कहना था कि हाथ का पंजा जो कि कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है वह तो प्रत्येक धर्म में नज़र आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी से हम यह कह रहे हैं कि समस्या से आगे खड़े रहो। उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर कहा कि जिस व्यक्ति ने देश के लिए गोली खाई उसकी तस्वीर हटा दी गई। चरखा तो खून पसीना है।

कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू

बेअंत सिंह की बेटी गुरकंवल कौर हुई भाजपा में शामिल

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, मैं जन्म से ही कांग्रेसी हूं

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -