राहुल अखिलेश ने किया रोड़ शो उमड़ा जन सैलाब
राहुल अखिलेश ने किया रोड़ शो उमड़ा जन सैलाब
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में आज 4 थे दौर के मतदान के पहले जमकर प्रचार प्रसार किया गया। दरअसल आज शाम 5 बजे जिन क्षेत्रों में 4 थे चरण का मतदान होना है वहां आज चुनावी प्रचार थम जाएगा। ऐसे में राजनेता अपनी पूरी शक्ति लगाकर प्रचार प्रसार में जुटे हैं। आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का रोड़ शो निकाला गया। इस दौरान इलाहाबाद की सड़कें समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के ध्वज से पटी रहीं।

इलाहाबाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा संयुक्त रोड़ शो किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आनंद भवन से प्रारंभ हुआ रोड़ शो बालसन क्षेत्र पहुंचा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता व सीएम अखिलेश यादव ने रथ पर सवार होकर लोगों से मतदान करने की अपील की। रोड़ शो के दौरान हर कहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर दिखाई दे रहे थे।

रथ पर लिखा था यूपी को ये साथ पसंद है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। रोड़ शो के पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद के कौशांबी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ साइकिल की हैंडलिंग में है।

समाजवादी पार्टी द्वारा कहा गया कि उनका दिल बड़ा है ऐसे में कांग्रेस ने साथ दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो फिर कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों को पुलिस में पदस्थ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा तो मैदान में न के बराबर ही है। भारतीय जनता पार्टी ने कार्य ही नहीं किया है।

अमित शाह vs राहुल-अखिलेश: इलाहाबाद में आज शक्ति प्रदर्शन

UP Election 2017: चौथे चरण के तहत थम जाएगा चुनाव प्रचार

इलाहाबाद हुआ भाजपामय, अमित शाह के रोड़ शो में उमड़ी भीड़

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -