यूपी चुनाव में पहली बार आज प्रचार करेंगी प्रियंका गाँधी
यूपी चुनाव में पहली बार आज प्रचार करेंगी प्रियंका गाँधी
Share:

रायबरेली ​: लंबी ऊहापोह के बाद आखिर प्रियंका गाँधी यूपी विधान सभा के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगी. प्रियंका अपने भाई और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रायबरेली में चुनावी रैली में हिस्सा लेंगी जो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है.

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 17 फरवरी को दोपहर तीन बजे रायबरेली के इंटर कॉलेज मैदान में सभा करेंगे, जबकि उनका दूसरा कार्यक्रम रायबरेली के महाराजगंज में बाबुरिया मैदान पर शाम साढ़े चार बजे है. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की ये पहली सभा होगी.

उल्लेखनीय है कि हर बार की तरह इस बार भी चुनाव से पहले खबरें आई थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली के बाहर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती हैं, लेकिन प्रियंका ने अब तक इन दोनों क्षेत्रों से भी दूरी बनाए रखी. अब वे रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए निकल रही हैं. मतदाताओं पर इनका कितना प्रभाव पड़ेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें 

नोटबंदी के दौरान बसपा ने जमा की सबसे अधिक राशि

आज गाजियाबाद में गूंजेंगे मोदी, अखिलेश और राहुल की चुनावी सभाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -