दलगत राजनीति से अलग होता है राष्ट्रपति
दलगत राजनीति से अलग होता है राष्ट्रपति
Share:

रांची। राज्पाल बनने के बाद से ही कभी भी राजनीति से कोई सरोकार नहीं रखा। दलगत राजनीति से उपर उठकर काम किया है। राष्ट्रपति पद पर आसीन व्यक्ति सशस्त्र सेनाओं का प्रमुख होता है और वह किसी विचारधारा से प्रभावित नहीं होता। भारत का संविधान ही भारत की विचारधारा है। यह बात राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद ने कही। उनका कहना था कि राष्ट्रपति सशस्त्र सेनाओं का प्रमुख होता है।

कोविंद ने कहा कि वे सरहद की रक्षा के ही साथ सेना का मनोबल बढ़ाऐंगे। भगवान बिरसा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग सीधे और सच्चे होते हैं। रामनाथ कोविंद अपनी कैंपेनिंग के लिए झारखंड पहुंचे तो इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के विधायक, आजसू में सुदेश महतो,चंद्रप्रकाश समेत विधायक आदि उनके स्वागत में मौजूद थे।

रामनाथ कोविंद को झारखंड में सहयोगी दल आजसू के साथ जय भारत समानता पार्टी की विधायक गीता कोड व नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानू प्रताप शाही का साथ मिला।

गोपालकृष्ण गांधी होंगे विपक्ष की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

बीजेपी का नितीश को बड़ा ऑफर, दे सकते है बाहर से समर्थन

उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचन के लिए राहुल ने की CM नीतीश कुमार से चर्चा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -