मचा बिहार में राजनीतिक बवाल,तेजस्वी यादव ने पूछे सुशील मोदी से ये सवाल
मचा बिहार में राजनीतिक बवाल,तेजस्वी यादव ने पूछे सुशील मोदी से ये सवाल
Share:

नई दिल्ली। बिहार में राजनीतिक खींचतान का दौर चल रहा है। विपक्ष द्वारा सत्तापक्ष पर आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। भ्रष्टाचार से जुड़े मसले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया वेबसाईट फेसबुक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी पर तरह तरह के आरोप लगाए। उन्होंने सुशील कुमार मोदी को लेकर कहा कि वे कुंभकर्णी नींद में है।

उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वे गलत हैं। वे स्वयं साधु बन रहे हैं मगर यह सब ढोंग है। ईमानदारी का ढोल पीट रहे हैं मगर जो भ्रष्टाचार उनके ही दल में है उस पर कुछ नहीं कहते हैं। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से करीब 7 सवाल किए। इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आर के मोदी उनके भाई हैं या नहीं सुशील मोदी को बिहार की जनता को स्पष्ट करना चाहिए। आखिर इतने कम समय में सुशील कुमार मोदी के परिवार ने हजारों हजार करोड़ की संपत्ती प्राप्त की।

उन्होंने पूछा कि आखिर ललित छाछवरिया के साथ सुशील कुमार मोदी के व्यावासियक रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री को पत्र लि खते हैं कि ईमानदारी के ये देवता हैं मगर ये मनी लाॅन्ड्रिंग में लिप्त हैं। सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि आखिर मैं तो ईमानदारी का देवता हूं। मेरे परिवार में बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट कंपनियों और मेरे ही सगे संबंधियों की कंपनियां आशियाना होम्स प्रायवेट लिमिटेड, आशियाना लैंड्स क्राफ्ट प्रायवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों में जो नियमविरूद्ध कार्य किया गया है मैं उसके विरूद्ध हूं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि आखिर जो घोटाले के आरोप उन्होंने राजद के नेताओं पर लगाए हैं उसे लेकर उन्होंने स्पष्टीकरण क्यों नहीं दिया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की आवाज़ सुन फूली नहीं समाई CBSE 12वीं टाॅपर रक्षा गोपाल

मेनका गाँधी ने कहा, मीडिया का हर रेप की रिपोर्टिंग करना सही नहीं

राजनीति में आने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने रजनीकांत को दी सलाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -