नॉर्वे बनाएगा पानी में सुरंग, जानिए कैसे होगी तैयार?
नॉर्वे बनाएगा पानी में सुरंग, जानिए कैसे होगी तैयार?
Share:

जमीन के अंदर आपने सुरंग के बारे में तो सुना होगा लेकिन अब पानी के अंदर भी सुरंग बनाया जाएगा। जी हां क्योंकि नॉर्वे के अधिकारियों ने जहाजों के लिए दुनिया की पहली पूर्ण-आकार वाली पानी के अंदर सुरंग बनाने के वाली परियोजना को हरी झंडी दे दिया है। स्टेड शिप टनल नाम के इस टनल का विस्तार 1.7 किमी लम्बा, 37 मीटर ऊंचा और 26.5 मीटर चौड़ा होगा। दुनिया की पहली पूर्ण-स्तरीय जहाज सुरंग का निर्माण कार्य वर्ष 2018 से शुरू हो सकता है।

आपको बता दे कि इस सुरंग की लम्बाई में कोई कटौती नहीं की जा रहे हैं। बल्कि इसे स्ताथवेट सागर में सुरक्षित रूप से नेविगेट करके जहाजों को आने जाने के लिए डिज़ाइन करेगें। जानकारी के लिए बता दें कि Stadhavet सागर नॉर्वे का तट जहाजों के बहुत ही खतरनाक होता है। हर साल यहा कई घातक तुफान आते है। जिससे काफी नुकसान होता हैं।  

इसके अलावा आपको बता दे कि इस परियोजना में बड़े पैमाने पर 7.5 करोड़ टन विस्फोटक चट्टानों को हटाने में इस्तेमाल किया जाएगा। यह सुरंग बगेन और अलाउसंड के बीच तेजेन और बिरस्ता के नार्वे के कस्बों के पास स्थित होगा। सुरंग का निर्माण 4 वर्षों में निर्मित होने का अनुमान है, लेकिन पूरे परियोजना को पूरा करने के लिए 12 साल लग जाएंगे। लिहाजा यह सुरंग 2029 तक जहाजों के आवागमन के लिए तैयार हो सकेगा। आपको बता दे कि इसके उपर पुल का निर्माण किया जाएगा। 

टाटा टिगोर की बुकिंग हुई शुरु, सिर्फ 5 हजार रुपये में बुक कराएं

फोर्स गुरखा हुई लॉन्च, जानें इसकी कीमत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -