सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर
सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर
Share:

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है। दरअसल जहां घरेलू एलपीजी गैस के दामों में कमी आई है वहीं हवाई जेट ईंधन के दाम 5.5 प्रतिशत बढ़े हैं माना जा रहा है कि इससे जेट विमानों का किराया टूरिस्ट पैकेज के तहत और कम हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के दामों में करीब 11 रूपए प्रति सिलेंडर की गिरावट आई है।

तेल कंपनियों ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की। इस तरह से दिल्ली में जेट ईंधन की कीमत 2557.7 रूपए प्रति किलोलीटर या फिर 5.47 प्रतिशत की दर से बढ़कर 49287.18 हो गई।

जेट ईंधन की कीमत में जून माह में 9.2 प्रतिशत या फिर 3945.47 प्रतिशत बढ़कर 3945.47 रूपए हो गए थे। मगर अब कंपनियों ने दर कम कर दी। इस गिरावट के बाद दिल्ली में पैट्रेाल के दाम 64.76 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं, डीज़ल की कीमत 54.70 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। लोगों ने एलपीजी घरेलू गैस और ईंधन के दाम कम होने पर खुशी जाहिर की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -