हिमाचल में प्री मानसून की बारिश से भूस्खलन, पंजाब के पास बढ़ा तापमान
हिमाचल में प्री मानसून की बारिश से भूस्खलन, पंजाब के पास बढ़ा तापमान
Share:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। यहां पर बादलों की मौजूदगी से मौसम शानदार बना हुआ है। यहां पर प्री मानसूनी बारिश से जहां पर वातावरण प्रसन्नताभरा हो गया है वहीं मूसलाधार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जोरदार बारिश से नदी नाले उफन गए हैं। सड़कों की हालत बारिश के बाद खराब हो गई है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा 27 जून और 28 जून के दरमियान जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि लाहुल, स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो सकती है। बारिश के चलते प्रदेशभर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। क्षेत्र में विभिनन स्थानों पर सड़क पर गड्ढे होने, भूस्खलन और और लोगों को परेशानी होने की जानकारी मिली है। इसी दौरान मंडी क्षेत्र में सोमवार को पठानकोट हाईवे की ओर भूस्खलन हो गया।

भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्थिति यह है कि शिमला सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कें खस्ताहाल है। प्री मानसून की बारिश से जहां हिमाचल में जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं पंजाब के समीप ऊना में लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा है यहां पर लोग उमस और बढ़ते तापमान से परेशान हैं।

सोमवार को यहां का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान करीब 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में यहां भी बारिश हो सकती है। मगर अभी बारिश को लेकर किसी तरह के दावे नहीं किए गए हैं।

इस वीडियो में छुपा हुआ है भारी बरसात को लेकर एक संदेश, देखना ना भूले

मुंबई में भारी बारिश से जल जमाव ,हाई टाइड की चेतावनी जारी

डेढ़ घंटे की बारिश ने दिखाया खतरनाक मंजर, व्यवस्थाओं की खुली पोल

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -