हर कहीं जग रहा देवी शक्ति का अलख
हर कहीं जग रहा देवी शक्ति का अलख
Share:

देशभर में आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से देवी जागरण के पर्व नवरात्रि की शुरूआत हो गई। देशभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही वेदमंत्र और देवी मां के जयकारे गूंजे। इस दौरान बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। देशभर के लोकप्रिय देवी स्थलों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

स्थिति यह है कि मंदिरों में लोगों को पांव रखने तक का मौका नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर घरों में भी पूजन, अर्चन, पाठ करवाने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालु देवी प्रतिमाओं को अपने घरो और पांडालों में ले जाने के लिए तैयार हैं।

देशभर में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारी हो रही है तो दूसरी ओर गरबा आयोजक और गरबा प्रस्तुत करने वाली युवतियां अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैल पुत्री की आराधना की जाती है। माता के हाथ में त्रिशूल है और वे नंदी अर्थात वृषभ पर विराजमान हैं। माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की बेटी हैं। उनका स्वरूप अत्यंत मनोहारी है। वे सिद्धासन की स्थिति में हैं और साधन पहले दिन मणिपुर चक्र में ध्यान लगाते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -