चुनाव 2017 : यूपी में आज PM मोदी की दो, राहुल की तीन, अखिलेश यादव की छह रैलियां
चुनाव 2017 : यूपी में आज PM मोदी की दो, राहुल की तीन, अखिलेश यादव की छह रैलियां
Share:

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश में तीन चरणों का मतदान कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अगले चरण के लिए चुनावी प्रचार प्रसार करने में लगी हैं। 4थे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन होगा। जिसमें बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती सुलतानपुर में लोगों के बीच होंगी। मायावती की सभा उधरपुर और महेशरगंज में भी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उरई और इलाहाबाद की रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की इलाहाबाद की आमसभा को अहम माना जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चार रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह काटनगंज में दोपहर 1 बजे आंबेडकर नगर के जलालपुर में, दोपहर 2 बजे सुल्तानपुर सदर के उडौली बारोसा में, दोपहर 3.30 बजे चित्रकूट में मतदाताओं के बीच अपने भाषण का जादू बिखेरेंगे।

दूसरी ओर भारतीय जनता की फायरब्रांड नेत्री और केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती बुंदेलखंड में चुनावी प्रचार करेंगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती की आम सभा 20 जनवरी को दोपहर 12.45 बजे ललितपुर में होगी। यहां वे विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के बीच होंगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती दोपहर 2.45 बजे झांसी जिले के मऊरानीपुर में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी ध्वज फहराऐंगी और प्रचार करेंगी।

दोपहर 3.45 बजे बबीना में वे जनसभा को संबोधित करेंगी। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रचार करेंगे। वे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का प्रचार करते हुए प्रातः 11.30 बजे ऊंचाहार, रायबरेली में दोपहर 12.20 बजे, अमेठी में दोपहर 1.15 बजे, भदैया में दोपहर 2.20 बजे सुल्तानपुर सदर में दोपहर 3.15 बजे और मिल्कीपुर में दोपहर 3.50 बजे शामिल होंगे। सीएम अखिलेश यादव फैज़ाबाद पहुंचेंगे और वहां भी प्रचार करेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज बांदा में रायबरेली में और इलाहाबाद में प्रचार अभियान में होंगे। राहुल गांधी की रैली दोपहर 12 बजे बांदा जिले में होगी। दोपहर 2 बजे वे रायबरेली में होंगे और नसीराबाद सेलोन में वे दोपहर 3 बजे उपस्थितों को संबोधित करेंगे।

PM मोदी के गोद लेने के बयान पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने थमाया नोटिस

UP Election 2017 : तीसरे चरण का मतदान समाप्‍त, 61.16 % हुई वोटिंग

एक नज़र सबुह की 10 बड़ी ख़बरों पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -