महिलाओं को मैटरनिटी के लिए मिलेगा 26 सप्ताह का अवकाश
महिलाओं को मैटरनिटी के लिए मिलेगा 26 सप्ताह का अवकाश
Share:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर भी काफी कुछ कहा। उनका कहना था कि 7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस है। यदि आपके आसपास कोई डिप्रेशन में है तो हमें उसका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस परेशनी के कारण यदि व्यक्ति अकेले में खाना खाता है। परिवार में सभी के साथ नहीं बैठ पाता है। ऐसे व्यक्ति को संभाला जा सकता है। मित्रों द्वारा उससे चर्चा की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि योग को लेकर गीत रचनाऐं आदि की चर्चा भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के क्षेत्र में वे कहना चाहेंगे कि कामकाजी महिलाओं की भागीदारी दिनों दिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मैटरनिटी लिव जो कि 12 सप्ताह मिलती थी अब 26 सप्ताह के लिए मिलेगी।

उन्होंने डिप्रेशन को लेकर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस है। ऐसे में योग से भी मन को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दो दिन के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर है। इसकी आपको बहुत शुभकामनाऐं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में गुढ़ी पढ़वा, अन्य क्षेत्र में चेटीचंड, कश्मीर में नवरा आदि उत्सवों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि सभी को इन उत्सवों की शुभकामनाऐं।

PM मोदी ने मन की बात में किया भगत सिंह और गांधी को याद

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -