हत्यारे ने किए थे एक ही परिवार के 6 लोगों के कत्ल
हत्यारे ने किए थे एक ही परिवार के 6 लोगों के कत्ल
Share:

नई दिल्ली। दिल्ली में बुराड़ी में हत्या का एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। दरअसल जिस व्यक्ति को मारा गया है उसके परिवार के अन्य 5 सदस्यों की हत्या हत्यारे द्वारा पहले ही की जा चुकी है। जब मृतक हत्या से पहले इन लोगों को लापता मानकर खोज रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इस बात का खुलासा आरोपी के पकड़े जाने के बाद हुआ। जिसे मारा गया है उसकी पहचान मुनव्वर हसन के तौर पर हुई है।

वह प्राॅपर्टी डीलर था जो कि बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2009 में विधानसभा का चुनाव लड़ रहा था। हत्यारे की पहचान बंटी के तौर पर हुई है। दरअसल हत्यारा मृतक मुनव्वर के ही साथ प्राॅपर्टी का कार्य करता था। मुनव्वर को रेप के एक मामले में जेल भेज दिया गया था। मगर वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसी दौरान जब वह मुनव्वर के संपर्क में आया तो उसका रूपयों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मुनव्वर की हत्या कर दी गई।

आरोपी बंटी ने उस पर गोलियां दाग दीं। हत्या के मामले में पुलिस ने जांच की और फिर जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मुनव्वर की हत्या बंअी द्वारा की गई थी। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कहा कि मुनव्वर को उसने 20 लाख रूपए दिए थे। रूपयों को लेकर बाद में उसका विवाद हो गया था। उसकी पत्नी और 4 बच्चों को बंटी ने मार दिया था और अलग जगह दफना दिया था। आरोपी ने शवों को अगल अलग जगह दफनाया। जिससे किसी को जानकारी न लगे। बाद में पुलिस दफनाए गए स्थान पर पहुंची और जांच की। पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है।

पूजा तिवारी की मौत को लेकर होगा अमित वशिष्ठ का नारको टेस्ट

हमेशा निशाने पर रहने वाली UP पुलिस योगी राज में हुई सख्त

आतंकियों के निशाने पर PM मोदी और योगी, हत्या के लिए 50 करोड़ का ऑफर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -