दिल्ली में दिनदहाड़े युवक का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस
Share:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालात ये हैं कि यहां पर एक युवक की दिनदहाड़े गोलीमारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से से अब पुलिस जांच में जुटी है। दरअसल छावला थाने के रोशनपुर क्षेत्र में दिनेश 23 वर्ष अपने मित्र के साथ क्रिकेट खेलकर वापस जा रहा था। दो पहिया वाहन पर सवार दिनेश को उसके घर से कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रोका।

जब इन आरोपियों का वाहन दिनेश के वाहन के कुछ आगे निकला तो एक युवक वाहन से उतरा और उसने दिनेश पर गोली दाग दी। गोली लगते ही दिनेश वहां पर गिर गया। ऐसे में वाहन चला रहा उसका मित्र वहां से भाग निकला। इस दौरान आरोपी फरार हो गएं हालांकि घटना की रिकाॅर्डिंग सीसीटीवी फुटेज में देखी गई।

उक्त युवक को हेलमेट पहने हुए देखा गया है। अब इस मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में वारदात को लेकर पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी और वाहन चालकों की जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि दिनेश अपने माता पिता का इकलौता लड़का था और उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो गई है। मृतक के परिजन ने उसकी रंजीश से इन्कार किया है। परिजन के माध्यम से जानकारी मिली है कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ही संपत्ती बेची है। अब पुलिस जांच में जुटी है।

उत्तर कोरियाई नेता की हत्या के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

अपनी गलती छुपाने के लिए जीजा ने की साली हत्या

पत्नी के हत्यारे दहेज़ लोभी पति को मिली 10 साल कैद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -