सपा में दो फाड़, पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी
सपा में दो फाड़, पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी में दो फाड़ हो रही है। माना जा रहा है कि पार्टी दो भागों में टूट सकती है। दरअसल यह विवाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच गतिरोध के बाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद को लेकर पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया है लेकिन बैठक के पहले पार्टी कार्यालय पर दोनों ही गुटों के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।

ऐसे में क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। किसी भी गहमागहमी की स्थिति को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के समर्थक पाटी कार्यालय के बाहर जुट गए हैं। नारेबाजी करने वाले और पार्टी कार्यालय की ओर बढ़ने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया।

प्रदर्शनकारी काफी उग्र थे। मगर पुलिस की तैनाती से स्थिति नियंत्रित हो गई। इसी बीच यह बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमर सिंह के समर्थको को पार्टी में महत्व नहीं देना चाहते हैं मगर शिवपाल यादव उन्हें साथ लेकर चलना चाहते हैं। ऐसे में पार्टी में दो गुट हो गई हैं। इसी खींचतान को समाप्त करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बैठक आयोजित की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -