'न्यूटन' हुई ऑस्कर की दौड़ से बाहर
'न्यूटन' हुई ऑस्कर की दौड़ से बाहर
Share:

ज्यादा पुराने नहीं, नए एक्टर्स की दौड़ में अपनी बेहतरीन जगह बनाने वाले राजकुमार राव अपनी शोहरत और सफलता की सीढ़ियां चलते जा रहे हैं. उनकी इसी मेहनत के कारण उनकी फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था.

इसी विषय में एक खबर सामने आयी है कि, क्रिटिक्स से जोरदार सराहना पाने वाली अमित मासुरकर की फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर की लिस्‍ट से बाहर हो गई है. राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फॉरन लैंग्वेज की फिल्म कैटिगरी में नॉमिनेट की गई थी.

आइये जानते हैं क्या है न्‍यूटन की कहानी-

फिल्म की कहानी नूतन कुमार (राजकुमार राव) की है जिसने अपने लड़कियों वाले नाम को दसवीं के बोर्ड में 'न्यूटन' लिख कर बदल लिया है. अब सभी लोग उसे न्यूटन के नाम से ही जानते हैं. न्यूटन ने फिजिक्स में एमएससी की पढ़ाई की है.

आगामी इलेक्शन में ड्यूटी लगती है जिसके लिए उसे जंगल के नक्सल प्रभावित इलाके में जाकर वोटिंग करवानी पड़ती है. इलेक्शन की तैयारी के लिए न्यूटन की हेल्प संजय मिश्रा करते हैं उसके बाद एक टीम जिसमें लोकनाथ (रघुबीर यादव), मालको (अंजलि पाटिल), पुलिस अफसर आत्मा सिंह (पंकज त्रिपाठी) जंगली इलाके की तरफ बढ़ती है.

जहां जाने पर पता चलता है की कुल मिलाकर वहां के 76 वोटर्स की चर्चा है, लेकिन वोट वाले दिन कोई नहीं आता. कुछ वक्त के बाद चीजें बदलती हैं और अंततः एक ख़ास तरह का रिजल्ट सामने आता है जिसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

पेरिस में इस अभिनेत्री को लताड़कर भगाया घर से बाहर

बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली पहुंची पलामू

गोगा कपूर का है आज जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -