नीरज हत्याकांड में BJP विधायक ने किया आत्मसमर्पण
नीरज हत्याकांड में BJP विधायक ने किया आत्मसमर्पण
Share:

धनबाद : झरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव सिंह ने सरायढेला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। दरअसल उन पर पूर्व उपमहापौर नीरज सिंह की हत्या में शामिल होने का आरोप है। गौरतलब है कि उपमहापौर नीरज सिंह की 20 मार्च को हत्या कर दी गई थी। वे अपने वाहन से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर गोलियां चला दी। नीरज सिंह के ही साथ उनके निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी निजी सचिव अशोक यादव, वाहन चालक घोलटू की भी मौत हो गई थी।

इस मामले में उनके चचेरे भाई विधायक संजीव सिंह पर हत्या के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ धनबाद न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस मामले में विधायक संजीव सिंह के अलावा उनके भाई मनीष सिंह, गया सिंह, पिंटू सिंह ओर महंत पांडये को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

गौरतलब है कि अब तक तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है। जिनमें संजय सिंह, धनन्जय सिंह, पिंटू सिंह के नाम हैं। संजय सिंह के भाई रंजय सिंह की हत्या भी 29 जनवरी को हो गई थी। गौरतलब है कि नीरज सिंह हत्याकांड की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा की जा रही है। इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जांच के आदेश दिए थे।

यूपी के पूर्व मंत्री रामकरन आर्य को उम्रकैद

योगी सरकार के होते हुए सुरक्षा की चिंता छोड़ दे आजम - साक्षी महाराज

देरी से पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को देना पड़ा जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -