तुष्टिकरण करने वाले बना रहे भगवा को लेकर गलत धारणा
तुष्टिकरण करने वाले बना रहे भगवा को लेकर गलत धारणा
Share:

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुछ लोग ऐसे हें जो तुष्टिकरण के नाम पर देश की परंपराओं व संस्कृतियों का अपमान करते हैं। ऐसे लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ये लोग डरे हुए हैं। यह बेहद स्वाभाविक बात है। उनहोंने कहा कि मुझे लेकर इस तरह के लोगों ने कई तरह की गलत बातें प्रचारित की हुई हें। ये ऐसे लोग हैं जो कि भगवा के विरूद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता और तुष्टिकरण के नाम पर परंपराओं व संस्कृति का अपमान करते आए हैं। यह सब देश की सुरक्षा हेतु एक बड़ी परेशानी है। योगी आदित्यनाथ ने एक साप्ताहिक को साक्षात्कार दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार पर्यावरण का ध्यान रख रही है और वह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कर रही है।

अपनी ओर से कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था कायम की जा रही है और लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है। सड़कों को 15 जून तक दुरूस्त कर लिया जाएगा। राज्य की सड़कों पर 15 जून के बाद गड्ढे नज़र नहीं आऐंगे।

चुनाव ईवीएम ने नहीं अपनों ने हराया है- अपर्णा यादव

अर्जेंटीना की त्रिदेवी सिखा रही तात्रि योगा

योगी की हिन्दू युवा वाहिनी में सावधानी से हो रही है भर्ती

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -