EVM गड़बड़ी के मामले में कांग्रेस नेता हुए आमने-सामने
EVM गड़बड़ी के मामले में कांग्रेस नेता हुए आमने-सामने
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस के नेताओं में ही इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन से गड़बड़ी को लेकर मत भिन्नता नज़र आ रही है। कांग्रेस के नेताओं के बीच इस मसले पर टकराव के हालात बन गए हैं। दरअसल जहां पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव जीतने के बाद विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के सवालों को लेकर मीडिया से कहा था कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी होती तो वे पंजाब में चुनाव जीत सकते थे क्या? मगर अब इसके उलट एक विरोधाभासी बयान आया है।

दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि वर्ष 2010 और 2011 में ही पंजाब कांग्रेस समिति अध्यक्ष अमरिंदर ने यह दर्शाया था कि ईवीएम से किस तरह से गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने इस दौरान कहा कि वर्ष 2010 और वर्ष 2011 में अमरिंदर सिंह ने ही प्रदर्शन किया था और बताया था कि ईवीएम में किस तरह से गड़बड़ी की जा सकती है।

दरअसल जब ईवीएम में गड़बड़ी का प्रदर्शन किया था उस समय अमरिंद सिंह पंजाब कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे। अमरिंदर सिंह ने कहा था कि ईवीएम से गड़बड़ी होती तो फिर वे सत्ता में नहीं आते। यह बात कांग्रेस के रूख के विरूद्ध है। गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में कांग्रेस ने 77 सीटों के साथ जीत अर्जित की थी।

EVM मामले पर कांग्रेस नेता ने कहा : हार का बहाना ढूंढ रही है पार्टी

EVM में गड़बड़ी के खिलाफ बसपा का राष्ट्रव्यापी काला दिवस आज

EVM में गड़बड़ियों से देश में बन रहा भय का माहौल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -