कार के बाद बाइक्स के बाजार को भी महिंद्रा ने किया कवर
कार के बाद बाइक्स के बाजार को भी महिंद्रा ने किया कवर
Share:

भारत की मोटर्स निमार्ण कंपनी महिंद्रा ने टू-व्हीलर्स बिक्री के लिए कई उपलब्धि हासिल की हैं। यह कंपनी भारत में कुल 7 मॉडल लॉन्च कर चुकी है। भारत में महिंद्रा की जो टू-व्हीलर्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं उनमें 2 कम्यूटर बाइक्स, 1 स्पोर्ट्स बाइक, 3 स्कूटर्स बाइक्स शामिल है।

भारत में महिंद्रा की जो टू-व्हीलर्स मशहूर हैं उनमें महिंद्रा गस्टो, महिंद्रा सेंचुरो, महिंद्रा मोजो, महिंद्रा सेंचुरो रॉकस्टार, महिंद्रा गस्टो 125 शामिल हैं। महिंद्रा की डीलरशिप का भारत में बड़ा नेटवर्क है। आज की तारीख में कंपनी के देशभर में कुल 1841 शोरूम हैं जो देश के 921 अलग-अलग शहरों में स्थित है और इनके ज़रिए कंपनी अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

महिंद्रा टू-व्हीलर्स लिमिटेड की स्थापना साल 2008 में की गई थी। कंपनी ने साल 2009 में अपने पहले दो स्कूटर महिंद्रा रोडियो और महिंद्रा ड्यूरो को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था। साल 2013 में कंपनी ने मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रखा और महिंद्रा सेंचुरो को लॉन्च किया। साल 2015 में कंपनी ने महिंद्रा मोजो को बाज़ार में उतारा।

 

जनवरी 2017 में कारों की बिक्री 11 फीसदी बढी, बाइक की बिक्री कम

रेगिस्तान में दौड़ेगा रॉयल एनफील्ड का रॉयल ऊंट

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -