बंगाल चुनाव: महिमा चौधरी किसके साथ ? पहले TMC के लिए मांगे वोट, अब किया भाजपा का प्रचार
बंगाल चुनाव: महिमा चौधरी किसके साथ ? पहले TMC के लिए मांगे वोट, अब किया भाजपा का प्रचार
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड की अभिनेत्री महिमा चौधरी ने सोमवार को लोगों से पश्चिम बंगाल के लेक टाउन इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने का आग्रह किया। यूं तो फिल्मी सितारों का चुनाव प्रचार में दिखाई देना आम बात है, किन्तु महिला चौधरी के चुनाव प्रचार में एक असमान्य बात है और वो ये है कि पिछले सप्ताह महिमा चौधरी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी के लिए एक रोड शो में दिखाई दी थीं।

भाजपा और TMC के बीच बंगाल में तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। दोनों पार्टियां पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सदस्यों वाली सत्ता की सीट के लिए जंग लड़ रही हैं। अब तक, चुनाव अभियान में हिंसा के कई ऐसे वाकये सामने आ चुके हैं, जब दोनों दलों एक दूसरे पर हिंसा भड़काने के इल्जाम लगाए हैं। ऐसे गर्म राजनीतिक माहौल में महिमा चौधरी ने भाजपा और TMC दोनों के लिए प्रचार किया। ये बेहद दिलचस्प बात है।

सोमवार को, महिमा चौधरी लेक टाउन क्षेत्र सब्यसाची दत्ता में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट अभियान में शामिल हुए। वहीं इससे पहले वह  5 अप्रैल को कमरहटी में TMC प्रत्याशी मदन मित्रा के लिए एक रोड शो में दिखाई दी थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव आठ चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं और 29 अप्रैल को ख़त्म होंगे। परिणाम 2 मई को जारी किए जाएंगे। 

कंबोडियंस ने बदली छवियों के साथ मुस्कुराते हुए की ये मांग

बांग्लादेश ने लगाया लॉकडाउन, हवाई यात्रा पर भी लगा प्रतिबंध

कर्नाटक में भी लग सकता है लॉकडाउन, सीएम येदियुरप्पा ने दिए संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -