अब धोनी ने IPL टीम की भी कप्तानी छोड़ी
अब धोनी ने IPL टीम की भी कप्तानी छोड़ी
Share:

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वरिष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अब इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी छोड़ दी। महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहले ही टीम इंडिया की वनडे और टी 20 की कप्तानी के साथ ही टेस्ट मैच की कप्तानी भी छोड़ दी है। धोनी को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि वे अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं और कप्तानी का अधिक दबाव नहीं चाहते हैं।

ऐसे में आईपीएल मैच में कप्तान के पद से मुक्त होने से महेंद्र सिंह धोनी को अपने गेम पर फोकस करने को मिल रहा है। दूसरी ओर आईपीएम मैच को लेकर जानकारी सामने आई है कि अब आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीवन स्मिथ को इंडियन प्रीमियर लीग के 10 वें संस्करण के लिए पुणे टीम की कप्तानी सौंपी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुणे का यह क्रिकेट टीम आईपीएल के पिछले सीजन में ही खेल आयोजन से जुड़ा था।

इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया था लेकिन मैनेजमेंट टीम की परफाॅर्मेंस से संतुष्ट नहीं था। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स दल को आईपीएल में 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल 2016 में दो नई क्रिकेट टीम पुणे राइजिंग सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस नंबर 1 आए थे। गुजरात लायंस नंबर 1 क्रिकेट टीम के कप्तान सुरेश रैना हैं। पुणे राइजिंग सुपरजाइंट्स के क्रिकेट टीम द्वारा सातवी पोजिशन कायम रखी गई थी लेकिन टीम प्रबंधन अपने टीम को और अधिक सफल देखना चाहता था ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान पद से हटाकर कप्तानी स्मिथ को दी गई है।

अब धोनी खोलेंगे क्रिकेट अकादमी

Photos : धोनी की ऑनस्क्रीन वाइफ का हॉट अंदाज़

घुटनो के बल बेटी जीवा का पीछा करते नज़र आए पापा धोनी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -